‘MP में मछली माफिया सक्रिय’ कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को घेरा, जीतू पटवारी सीएम डॉ. मोहन यादव को भेजेंगे पत्र

अब तक आपने कई तरह के माफिया के बारे में सुना होगा..लेकिन क्या मछली माफिया के बारे में जानते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनके पास आई एक शिकायत के बाद कहा कि अब तक उन्होंने 'मछली माफिया' के बारे में नहीं सुना था, लेकिन अब बीजेपी सरकार में ये भी सुनने को मिल गया है। इस मामले पर उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।
Indore Water Contamination

Jitu Patwari

Fish mafia in MP : ‘मध्यप्रदेश में अब मछली माफिया हावी है’ ये कहा है कांग्रेस ने। जीतू पटवारी ने उनके पास आई एक शिकायत के बाद कहा कि एमपी में हर तरह का माफिया है। अब तक हम शराब, शिक्षा, नशा माफिया देखते आए थे लेकिन अब यहां मछली माफिया भी अपने पैर फैला रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो इस शिकायत पत्र को सीएम मोहन यादव के पास भेजेंगे।

बता दें कि कांग्रेस लगातार मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार पर माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाती आई है। इससे पहले भी वो शराब और नशे को लेकर सरकार को घेर चुकी है। विपक्ष का कहना है कि पूरा प्रदेश माफिया के चंगुल में फंसा है और ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बीजेपी उन्हें बढ़ावा दे रही है।

MP में मछली माफिया ने पसारे पैर!

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पास एक व्यक्ति ये शिकायत लेकर पहुंचा कि छतरपुर जिले में तालाब डैम आदि पर मछली माफिया का अतिक्रमण होता जा रहा है। उस व्यक्ति ने कहा कि ये माफिया वहां करोड़ों रुपए देकर अधिकारियों को अपनी तरफ कर लेते हैं और इसके बाद तालाब डैम पर उनका पूरा कब्जा हो जाता है। इसे लेकर शिकायतकर्ता ने एक शिकायतपत्र भी सौंपा है।

कांग्रेस मुख्यमंत्री को भेजेगी शिकायत पत्र

इस शिकायत को सुनने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि अब तक मध्यप्रदेश में शिक्षा, खनिज, शराब, बालू, नशा माफिया जैसे कई तरह के माफिया सक्रिय थे, लेकिन पहली बार सुना है कि अब यहां मछली माफिया को भी संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि ये सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है और यहां माफियाराज हो गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि वो इस बाबत मिले शिकायत पत्र को मुख्यमंत्री डॉ. सीएम यादव को भेज रहे हैं और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews