पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम शिवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने की सीएम शिवराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना

सीधी/पंकज सिंह

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने ट्वीट करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होने ट्वीट में लिखा है कि ईश्वर से प्रार्थना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शीघ्र स्वस्थ होकर वापस जनता की सेवा में लौटें।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के शीघ स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट में कहा है कि “मैं आपके स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आपको शीघ्र स्वस्थ करे। प्रदेश की जनता को स्वस्थ रखने का अहम दायित्व आपके पास है। आप स्वस्थ होकर लौटें और अपने दायित्वों का निर्वाह कर सकें।” अजयसिंह ने कहा है कि कोरोना महामारी पूरे प्रदेश में बड़ी तेजी के साथ फैल रही है और सभी को इस से सतर्क रहकर सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए यही इसका बचाव है ।सभी अपना ध्यान रखें और मास्क का अनिवार्य उपयोग करें । पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा है कि हमारी सरकार को कोरोना की टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए और अस्पतालों में बेहतर देखभाल के साधन उपलब्ध कराए जाना जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल कोरोना महामारी के विकराल रूप लेने से पहले ही जनता से कई बार अपील कर चुके हैं कि चिकित्सकों द्वारा सुझाए गए बचाव के रास्ते को अपनायें क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही से जान पर बन सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews