कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- आश्चर्यजनक! बासमती टैग पर पीएम की जगह लिखा कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र

कमलनाथ का शिवराज पर तंज, कहा- आश्चर्यजनक! बासमती टैग पर पीएम की जगह लिखा कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश में बासमती चावल के जीआई टैग( geographical indication tag)  को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पार्टी आमने-सामने आ गई है। एक और जहां शिवराज सरकार (Shivaraj Government) ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ( Punjab CM Capt. Amrinder Singh) के प्रधानमंत्री मोदी ( PM Narendra Modi) को लिखे पत्र की निंदा करते हुए सीएम ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Congress President Sonia Gandhi) को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों के साथ कांग्रेस पार्टी की क्या दुश्मनी है।

कमलनाथ ने साधा सीएम शिवराज पर निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamalnath)  ने सीएम शिवराज (CM Shivraj ) के लिखे पत्र पर पलटवार करते हुए कहा है कि बड़ा ही आश्चर्यजनक है कि मध्यप्रदेश में बासमती चावल को जीआई टेग (GI Tag) मिले, इसको लेकर पंजाब के सीएम के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र का जवाबी पत्र प्रदेश के सीएम देश के पीएम को लिखने की एवज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिख रहे है।

प्रदेश के सीएम को राजनीति करने से फुर्सत नहीं

आगे उन्होंने ट्वीट में कहा कि  इसी से समझा जा सकता है कि उनको इस मामले में कितनी समझ है ? उन्हें सिर्फ़ राजनीति करना है , किसान हित से और प्रदेश हित से उनका कोई लेना- देना नहीं है। अगर वो अपनी पिछली सरकार में 10 वर्षों में इसके लिये ठोस प्रयास कर लेते तो शायद आज प्रदेश के किसानो को अपना हक़ मिल चुका होता। लेकिन उस समय भी कुछ नहीं किया और अब भी सिर्फ़ राजनीति।

ये मामला है केंद्र सरकार का विषय

बेहतर हो कि वो सुप्रीम कोर्ट में प्रदेश के किसानो के हित में इस मामले में सारे तथ्य रखकर इस लड़ाई को ठोस ढंग से लड़े। पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रधानमंत्री को लिखे पत्र के जवाब में प्रदेश के बासमती चावल से जुड़े सारे तथ्य प्रधानमंत्री को पत्र लिख भेजे। आगे पूर्व सीएम ने इसे कांग्रेस-भाजपा मामला नहीं बताते हुए केंद्र सरकार का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब की मुख्यमंत्री अपने किसानो का हक देख रहे है तो हमें अपने किसानो का हक देखना चाहिए।

शिवराज लगे थे सरकार गिराने में

पूर्व सीएम ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए आगे कहा कि मद्रास हाईकोर्ट से 27 फ़रवरी 2020 को याचिका ख़ारिज होने के बाद, हमने 3 मार्च 2020 को ही इस मामले में बैठक बुलायी और प्रधानमंत्री और देश के कृषि मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन शिवराज जी तो उस समय सरकार गिराने में लगे थे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सवाल करते हे कहा कि 23 मार्च से आज तक शिवराज सरकार ने इस मामले मे क्या किया , यह भी सामने लाये ? शिवराज जी , आप इस मामले में झूठे आरोप व सस्ती राजनीति की बजाय ठोस कदम उठाये , जिससे प्रदेश के किसानो का भला हो व प्रदेश को उसका हक़ मिले।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews