पूर्व मंत्री बोले- प्रहलाद लोधी आज भी BJP के विधायक, सदन में जरुर बैठेंगे

पूर्व मंत्री बोले- प्रहलाद लोधी आज भी BJP के विधायक, सदन में जरुर बैठेंगे

भोपाल।

भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता बहाल करने का लेकर अब भी सस्पेंस बरकारर है । इसी बीच पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है।मिश्रा का कहना है कि प्रहलाद लोधी आज भी विधायक है ।विधायक होने के नाते विधानसभा जायेंगे।और सदन में भी बैठेंगे।कांग्रेस के मंत्री बयानबाज़ी न करे।

वही कांग्रेस और कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की आदत परम्परा है पत्र लिखने की। महाराज पत्र लिखते है, राजा लिखते है , लेकिन असर कितना होता यह पता नही।सोनिया गांधी ने पत्र लिखा लेकिन स्प्ष्ट करे पहले की यह राज्य सरकार की तरफ से राशि देंगे या फिर केंद्र की राशि को फिर अपने नाम से बांटेगे।कांग्रेस आज तक नए काम का पत्थर तक नही लगा पाए हमारे ही कामो का सेहरा बांधकर घूम रहे है।

मिश्रा ने आगे कहा कि हमारी सरकार थी जब प्याज़ को जनता तक सस्ता पहुँचाया लेकिन इस सरकार में सीएम मंत्रालय से बाहर ही नही निकल रही है।सरकार कारपोरेट तरीके से चल रही है ।वही जिला अध्यक्षो के विवाद पर कहा कि यह काल्पनिक बातें है, कोई विवाद नही है।

कांग्रेस के बीजेपी सांसदों के घरों में प्रदर्शन को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इनके पास खुद आदमी ही नही है, तो सीटी क्या बजायेंगे। सरकार में हर कोई परेशान है अंधेर नगरी चौपट राजा। 11 महीने से सरकार सिर्फ जांच और समीक्षा ही कर रही है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews