पूर्व राष्ट्रपति शंकल दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

पूर्व राष्ट्रपति शंकल दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा (former President Dr. Shankar Dayal Sharma) की पत्नी विमला शर्मा (Vimla sharma) का आज दिल्ली में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थी और उनका इलाज भी जारी था। 6 जून को उऩकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। लेकिन फिर तबियत खराब होने के बाद आज उनका निधन हो गया। बता दें कि डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति थे। 1992 से 1997 तक वे इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारत के आठवें उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन अध्यक्ष भी रहे थे। उनका दिसंबर 1999 में निधन हो गया था। भोपाल में उनका निवास स्थान है लेकिन अब यहां कोई रहता नहीं है।

उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू सहित कई गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर श्रीमती विमला शर्मा के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews