उड़ीसा से भोपाल गांजा लेकर आ रहे चार आरोपी गिरफ्तार, 04 लाख कीमत का गांजा बरामद

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

BHOPAL NEWS :  भोपाल क्राइम ब्रांच टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले तस्करो को गिरफ्तार किया है, उड़ीसा से भोपाल गांजा लेकर आ रहे चार आऱोपियों के पास से 15 किलो 160 ग्राम गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।

इस तरह पकड़े गए आरोपी 

भोपाल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि यस बैंक के सामने ग्राउंड एमपी नगर जोन-01 भोपाल में पेड़ के पास चार व्यक्ति बैठे है जिनके पास थैलो में गांजा रखा है जो किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिये बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहे है । यदि उन्हे जल्दी नही पकडा गया तो वह गांजा किसी को बेच कर ठिकाने लगा देंगे या इधर उधर कर देंगे। यदि समय रहते पकड लिया गया तो उनके पास से बडी मात्रा में गांजा मिल सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टाफ यश बैंक के सामने एमपी नगर जोन-01 भोपाल पहुंची। मौके पर पुलिस को चार व्यक्ति अपने अपने पास थैला लिये बैठे दिखे जिन्हे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। चारो आरोपियों से 15 किलो 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

इन आरोपियों को पकड़ा 

पुलिस ने अभिरक्षा मे लेकर उनका नाम पता पूछा तो अपना नाम अर्जुन कुचबंदिया पिता जमना कुचबंदिया उम्र 19 साल निवासी टंकी मोहल्ला प्रताप टाकीज के पीछे थाना सिविल लाईन जिला हरदा, सूरज कुचबंदिया पिता हरि सिंह कुचबंदिया उम्र 35 साल निवासी रेहटी रोड पक्का ढाबा के पास थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन, लक्ष्मण कुचबंदिया पिता रघुवीर कुचबंदिया उम्र 25 साल निवासी टंकी मोहल्ला थाना हरदा जिला हरदा, नर्मदा कहार उर्फ छोटे पिता मुरलीधर कहार उम्र 27 साल निवासी वार्ड नंवर 12 पीपल चौक शिव मंदिर के पास थाना औबेदुल्लागंज तहसील गौहर गंज जिला रायसेन का बताया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews