मध्य प्रदेश के चार बच्चों की महाराष्ट्र में बेरहमी से हत्या, खेत में मिले शव

मध्य प्रदेश के चार बच्चों की महाराष्ट्र में बेरहमी से हत्या, खेत में मिले शव

भोपाल/जलगांव, डेस्क रिपोर्ट| महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव (Jalgaon) में एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है| यहां एक ही परिवार के 4 बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मासूम भाई-बहनों के शव एक खेत से पुलिस ने बरामद किए। मृतकों में 2 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। बच्चों के माता-पिता मूल रूप से मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) के खरगोन (Khargone) के रहने वाले हैं और अपने पैतृक गांव गए हुए थे|

मृतकों में 2 लड़के और 2 लड़कियां हैं। इनकी उम्र 3 से 12 साल है। चारों के शव खेत में मिले हैं। हत्या का खुलासा उस वक्त हुआ जब गांव के ही एक किसान ने अपने खेत में चारों शव एक दूसरे के ऊपर पड़े हुए देखे। मामला सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना जलगांव की रावेर तहसील के बोरखेड़ा गांव की है। मृतकों में सुमन (3), अनिल (8), रावल (11) और सरिता (12) शामिल हैं। हत्या की इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है| जिस खेत में शव मिले हैं, उसके मालिक ने ही फोन कर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची। पूरे गांव को सील कर लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच में पता चला है कि बच्चों के मां-पिता एक खेत में काम करते थे। बच्चों को अकेले छोड़ वे मध्य प्रदेश में अपने पैतृक गांव गए थे। इस बीच किसी ने बच्चों की हत्या कर दी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews