भविष्य की डॉक्टर और संभावनाशील युवा ने कोरोना को हराने के लिये की अपील, देखिये वीडियो

भविष्य की डॉक्टर और संभावनाशील युवा ने कोरोना को हराने के लिये की अपील, देखिये वीडियो

भोपाल

कोरोना से लड़ने के लिये देश प्रदेश के डॉक्टर्स अपने जीवन को दांव पर लगाकर ड्यूटी निभा रहे हैं। इस बीच एक संभावनाओं से भरी एक युवा और भविष्य की डॉक्टर ने अपने वीडियो में जनता से अपील की है कि लॉकडाउन का अनुशासन से पालन करें और कोरोना को हराने की इस लड़ाई में हम सब सहयोग करें।

ये हैं आर्या शर्मा जो भोपाल के LNCT मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष में है। ये कुछ ही सालों में डॉक्टर बनकर समाज में अपना योगदान देने वाली हैं और इस ऊर्जावान एमबीबीएस स्टू़डेंट ने अपने वीडियो में सभी से अपील की है कि हम इस कठिन समय में संयम और सरकार की गाइडलाइन का पालन कर कोरोना वॉर में इस खतरनाक वायरस को हरा सकते हैं और दुनिया को एक बार फिर पहले जैसा सुंदर बना सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews