मोहन शर्मा को गैलेंट्री अवॉर्ड, शिवराज बोले ‘फेक एनकाउंटर बताने वाले अब बधाई देकर बरसाती राष्ट्रभक्त बन सकते हैं’

मोहन शर्मा को गैलेंट्री अवॉर्ड, शिवराज बोले ‘फेक एनकाउंटर बताने वाले अब बधाई देकर बरसाती राष्ट्रभक्त बन सकते हैं’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

हर साल की तरह इस साल भी गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले पुलिस गैलेंट्री अवॉर्ड्स यानी वीरता पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पहला स्थान जम्मू-कश्मीर पुलिस को मिला है वहीं दूसरा स्थान सीआरपीएफ को देने का फैसला लिया गया है। तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कब्जा जमाया है।

वहीं 13 सितंबर 2008 में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा को मरणोपरांत ‘पुलिस गैलेंट्री अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फेक एनकाउंटर बताने वालों को आड़े हाथ लिया है।

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट के जरिए मोहन चंद्र शर्मा को सम्मानित करने की बात करते हुए, बाटला हाउस को फेक एनकाउंटर बताने वालों को भी अपने ट्वीट के जरिए घेरा है। सीएम ने ट्वीट में लिखा कि ‘बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए स्वर्गीय इन्स्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा जी को स्वतंत्रता दिवस पर मरणोपरांत ‘पुलिस गैलेंट्री मेडल’ मिलेगा। कमरे में ‘आँसू’ बहाने वाले और एनकाउंटर को फेक बता कर शहादत का अपमान करने वाले चाहें तो अब उन्हें बधाई देकर ‘बरसाती राष्ट्रभक्त’ बन सकते हैं’।

बता दें कि मोहन चंद शर्मा ने 1989 में दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के तौर पर ज्वॉइन किया था, जिसके महज 6 साल बाद ही वो आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाकर 1995 में इंस्पेक्टर बन गए थे। साल 2009 में मोहन चंद शर्मा को अशोक चक्र से सम्मामित किया गया था। बता दें कि ये मोहन चंद शर्मा का सातवां पदक है।

दरअसल, साल 2008 में बटला हाउस एनकाउंटर में फायरिंग के दौरान मोहन चंद शर्मा को भी गोलियां लगी थी। आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग में मोहन चंद शर्मा घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां  उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews