कोरोना काल में तेजी से चमका सोना, राजधानी में 58 हजार पहुंची सोने की कीमत

-Cheat-in-the-name-of-selling-gold--

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

त्योहारों का मौसम सामने है और अगर आप ऐसे में कोई गहने बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो जरा एक नजर सराफा बाजार पर भी डाल लीजिए। कोरोना काल में बीमारी, डर और सामाजिक दूरी के साथ एक और चीज़ जो तेजी से बढ़ी है वो है सोने के दाम। भोपाल के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने में 1500 रूपये का इजाफा और हुआ और इस तरह अब 23 कैरेट में एक तोला सोना (10 ग्राम) 58 हजार रूपये में मिलेगा। पिछले दो हफ्तों में सोने के दाम में ये रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी है और जानकारों के मुताबिक इसके पीछे ये कारण है कि कोरोना काल में लोग सोने में तेजी से निवेश कर रहे हैं। चांदी की चमक भी साढ़े 68 हजार प्रति किलो तक पहुंच गई है।

कोविड-19 की मुसीबत के बीच पिछले कुछ हफ्तों में सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त तेजी आई है। माना जाता है कि अनिश्चितता के समय लोग जमीन या किसी अन्य विकल्प की बजाय सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। शायद यही वजह रही कि पिछले कुछ समय में सोने के दामों में रिकॉर्ड तेज़ी आई और वो 50 हजार रूपये (प्रति तोला) को पार कर गया। अब आने वाला मौसम त्यौहारों का है और ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दामों में कुछ और तेजी देखी जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews