कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, MP के इस विभाग ने शुरू किया “एम्प्लॉई ऑफ द मंथ” पुरस्कार

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि यह योजना अगस्त 2025 से मार्च 2026 तक लागू की गई है, जिसे जल्द ही कंपनी द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाएगा।
Railway AWARD

100 railway employees honored

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है, राज्य सरकार के एक विभाग उनके लिए पुरस्कार की घोषणा की है, अच्छा काम करने वाले कर्मचारी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा, ये पुरस्कार मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए शुरू कर रही है।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए एक नई पहल की है। अब कंपनी द्वारा प्रत्येक माह ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार कंपनी के अंतर्गत संभागीय स्तर पर प्रत्येक माह जोन एवं वितरण केन्द्र में कार्यरत सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले तीन सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को दिया जाएगा। इसमें कंपनी के सभी नियमित, संविदा और बाह्यस्त्रोत कर्मचारियों को शामिल किया गया है।

पुरस्कार का उद्देश्य बेहतर सेवाएं देने वाले कर्मचारी के उत्कृष्ट कार्य को पहचान दिलाना

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य उपभोक्ताओं को संतुष्टि के साथ त्वरित और बेहतर सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचान दिलाना और अन्य कार्मिकों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। इस पुरस्कार के लिए कर्मचारियों का चयन कंपनी मुख्यालय द्वारा कंपनी कार्यों के अनुसार निर्धारित पांच मापदंडों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें वृत्त कार्यालय द्वारा दो अतिरिक्त मापदंड जोड़े जा सकेंगे।

प्रशस्ति पत्र मिलेगा, नाम और फोटो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डिस्प्ले होगा 

कंपनी प्रबंध संचालक ने बताया कि ‘एम्प्लॉई ऑफ द मंथ’ के लिए चयनित कर्मचारियों को न केवल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उनका नाम और फोटो भी संभागीय कार्यालयों के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews