सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, स्थानीय अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

Government employees

MP Government Employees Holiday 2023: मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के स्थानीय अवकाश घोषित कर दिए है। इसमें सितंबर से लेकर दिसंबर के बीच 4 अवकाश घोषित किए गए है। हालांकि दिसंबर के अवकाश के दिन रविवार पड़ रहा है।

राज्य शासन ने भोपाल स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों को वर्ष 2023 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए है। गणेश चतुर्थी मंगलवार 19 सितम्बर, दशहरा का दूसरा दिन (दुर्गा विसर्जन) बुधवार 25 अक्टूबर और दीपावली का दूसरा दिन सोमवार 13 नवम्बर को स्थानीय अवकाश रहेगा।भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) 3 दिसम्बर को रविवार होने के कारण स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

महात्माओं की पुण्य-तिथि पर CM-राज्यपाल का नमन

  • राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि, शहीद दिवस पर राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश को आज़ादी दिलाने, अपने प्राणों की आहूति देने वाले असंख्य ज्ञात-अज्ञात शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
  • मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा ख्याति प्राप्त कवि, लेखक और पत्रकार, पद्मभूषण श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को राजनैतिक और वैचारिक नेतृत्व प्रदान करने वाले सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी तथा प्रभा और कर्मवीर जैसे पत्रों के संपादक श्रद्धेय माखनललाल चतुर्वेदी का स्मरण भी किया।
  • महात्मा गांधी के बलिदान दिवस एवं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने जीवन का बलिदान देने वाले शहीदों की स्मृति में आज मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौन की अवधि शुरू होने एवं समाप्त होने की सूचना सायरन बजा कर दी गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews