अच्छी खबर, छात्रवृत्ति आवेदन तिथि बढ़ी, बीड़ी, खनन श्रमिकों के बच्चे अब इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई

विद्यार्थी जानकारी के लिये जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक 0761-4039511, 4039510 या e-mail ID -wc.jabalpur@rediffmail.com. wcjab@mp.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं ।
Scholarship

मध्य प्रदेश में छात्रवृत्ति की सहायता से पढ़ाई करने वाले बच्चों के लिए ये जरूरी खबर है, शासन ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि को बाधक दिया है,  शैक्षणिक सत्र-2025-26 के लिए शिक्षा के लिये वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत मान्यता प्राप्त शिक्षण-संस्थाओं में पढ़ रहे ऐसे बच्चे जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है अब वे 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के बीड़ी श्रमिक, चूना पत्थर एवं डोलोमाट और लौह-मैग्रीज-क्रोम अयस्क खनन श्रमिकों के पुत्र-पुत्रियों को शिक्षा के लिये कक्षा एक से उच्च शिक्षा तक एक हजार से 25 हजार रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना का लाभ देने के लिये पात्र विद्यार्थियों के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (https://scholarships.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी अंतिम तिथि प्री. मेट्रिक के लिये 15 अक्टूबर कर दी गई है। इससे पहले अंतिम तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ाई गई थी। पोस्ट मेट्रिक के लिये 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित है।

जानकारी व शर्तें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर

शासन ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन करने के लिए ओ.टी.आर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) और फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करना जरूरी  है। आवेदन की पात्रता व संबंधित अन्य जानकारी व शर्तें नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध है। ऑनलाइन आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा, जो कि स्पष्ट और पठनीय होना चाहिए।

जानकारी के लिए विद्यार्थी यहाँ कर सकते हैं संपर्क 

ऑनलाइन आवेदन करने संबंधी अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक 0761-4039511, 4039510 या e-mail ID -wc.jabalpur@rediffmail.com. wcjab@mp.gov.in तथा कल्याण प्रशासक कार्यालय, इन्दौर के दूरभाष क्रमांक- 0731-2703530 व e-mail-ID waind@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

सत्यापन के बिना आवेदन नहीं होगा स्वीकार 

शिक्षण संस्थान द्वारा सत्यापित नहीं किए गए आवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा। सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि आवेदन के पश्चात् अपने विद्यालय/महाविद्यालय में संपर्क स्थापित कर अपने आवेदन को स्कॉलरशिप पोर्टल (https://scholarships.gov.in) के माध्यम से ही सत्यापित करवाना सुनिश्चित करें।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews