कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश से सुखद खबर, स्वास्थ्य मंत्री ने बताए आंकड़े

कोरोना को लेकर मध्यप्रदेश से सुखद खबर, स्वास्थ्य मंत्री ने बताए आंकड़े

गृह, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना को हराकर घर लौटने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। उन्होने कहा कि कोरोना को लेकर पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं लेकिन रिकवरी रेट भी उतनी तेजी से बढ़ रहा है।  लोगों को सलाह देते हुए उन्होने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है, मास्क लगाना है और आवश्यक सावधानियां बरतनी है। किसी को भी अज्ञात आशंकाओं से घबराने की जरूरत नहीं है।

वहीं श्रमिकों ट्रेन को लेकर उन्होने जानकारी दी कि मजदूरों को लाने के लिए 130 ट्रेनें चलाई जा चुकी है इनमें से 129 ट्रेनें आ चुकी है और एक ट्रेन बुधवार को आएगी। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश एकमात्र राज्य है जहां से गुजरने वाले श्रमिकों को पूरा सम्मान मिला है। समाजसेवियों और सरकार ने उनके भोजन स्वल्पाहार और आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था की। गृहमंत्री ने कहा कि सभी को रोजगार देने के श्रम सिद्धि अभियान में 2364964 लोगों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। एक हजार करोड़ से अधिक रूपए का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री चौहान 31 मई के बाद कभी भी कहीं भी मजदूरों के बीच में जा सकते हैं। अब तक 545000 श्रमिक प्रदेश में आ चुके हैं और लगभग 30,000 श्रमिकों को अन्य प्रदेशों में और भेजा जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसी के साथ उन्होने कहा कि मंगलवार को हुई कैबिनेट में आत्मनिर्भर भारत अभियान के पैकेज 3 और 4 पर चर्चा की गई है। देश में गेहूं उपार्जन की कुल मात्रा में से एक तिहाई उपार्जन सिर्फ मध्यप्रदेश में हुआ। एक करोड़ 16 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। उन्होने कहा कि सभी किसानों का गेहूं उपार्जित किया जाएगा किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। वहीं प्रधानमंत्री सम्मान निधि के किसानों को केसीसी से जोड़ने की बात भी उन्होने कही है। सभी को 0% ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा और सोलह लाख किसानो का 85 करोड़ का ब्याज सरकार भरेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews