अच्छी खबर : इजराइल को भाया MP, दी बड़ी सौगात, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन

अच्छी खबर : इजराइल को भाया MP, दी बड़ी सौगात, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इजराइल ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात (Israel gave a gift to MP) दी है। इजराइल मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और मुरैना जिलों में दो कृषि उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगा। इजराइल के काउंसलेट जनरल कोबी शोशानी ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) से उनके निवास पर सौजन्य भेंट कर इसकी जानकारी दी । उन्होंने मध्य प्रदेश (MP News) की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की।

इजराइल के काउंसलेट जनरल कोबी शोशानी (Israel’s Consulate General Kobi Shoshani) मुख्यमंत्री को बताया कि इजराइल भारत में 29 कृषि उत्कृष्टता केंद्र (Agriculture Center of Excellence) स्थापित कर रहा है जिसमें से दो केन्द्र मध्य प्रदेश में स्थापित करने का उसका प्रस्ताव है। इसमें छिंदवाड़ा में संतरा उत्पादन और मुरैना में सब्जी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। काउंसलेट जनरल ने बताया कि इजराइल में मध्य प्रदेश के कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को एक पखवाड़े के विशेष पाठ्यक्रम प्रशिक्षण दिया जायेगा।

काउंसलेट जनरल शोशानी ने मध्य प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए विकास की सराहना की। उन्होंने कृषि सहित सिंचाई, उद्योग, व्यापार-वाणिज्य क्षेत्रों में इजराइल द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में मालनपुर और मंडीदीप में इजराइल की कंपनियों के कुछ प्रतिष्ठान कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें – शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब मनाया जायेगा “ग्राम गौरव दिवस”, सीएम ने कही बड़ी बात

सीएम शिवराज ने कहा कि इजराइल के सहयोग से मध्य प्रदेश इन क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए तैयार है। इजरायल द्वारा प्राप्त सुझाव पर भी विचार कर अमल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इजराइल द्वारा प्रदेश के 2 जिलों छिंदवाड़ा और मुरैना में संतरे एवं सब्जी उत्पादन के प्रकल्प से जुड़ने की पहल की प्रशंसा की। सिंचाई क्षेत्र में भारत और इजराइल द्वारा मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में जल परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विशेष रूप से दोनों देश जल प्रबंधन के अन्य संभावित क्षेत्रों में सहयोग के लिए तत्पर हैं। मध्य प्रदेश में औद्यागिक निवेश की संभावनाओं को भी इजराइली कम्पनियों के सहयोग से बढ़ावा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Indore News: इंदौर के 3 छात्र यूक्रेन से वापस लौटे, अपना अनुभव बता पीएम मोदी को किया धन्यवाद

बहुत पसंद आया मध्यप्रदेश

इजराइल के काउंसलेट जनरल ने कहा कि उन्हें भोजपुर और भीमबेटका के भ्रमण से बहुत आनंद मिला। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित ट्राइबल म्यूजियम को देखकर भी प्रसन्नता हुई। भोपाल की बड़ी झील बहुत खूबसूरत है।

पर्यटन क्षेत्र को देंगे बढ़ावा

इजराइल के काउंसलेट जनरल ने कहा कि यह वर्ष भारत और इजराइल के 30 वर्ष के मधुर संबंधों के उत्सव का वर्ष है। इजराइल से अधिक संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश आएँ, इसके प्रयास होंगे। इससे ना सिर्फ पर्यटन बढ़ेगा बल्कि रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों में वह आकर्षण है जो पूरे विश्व के पर्यटकों को यहाँ खींच सकता है।

ये भी पढ़ें – गाड़ी पुरानी है तो चिपकाना होगा अब ये स्टिकर, वरना होगा कड़ा एक्शन

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews