छोटे दुकानदारों को सरकार का तोहफा, तहबाजारी के कर या शुल्क से मिली छूट

Vastu Tips For Diwali 2023

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली पर छोटे दुकानदारों को मध्यप्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है, दरअसल सरकार के  नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने छोटे दुकानदारों को बाजार और तहबाजारी के कर या शुल्क से छूट दी है। यह छूट 5 नवंबर तक रहेगी।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर : अधिकारियों को लोगों की समस्या जल्द दूर करने के निर्देश

नगरीय विकास एवं आवास विभाग में शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। मिट्टी-गोबर के दीये, दीपमालाएं या पूजा सामग्री आदि की दुकान लगाने वाले को छूट दी गई है। प्रदेश के शहर, नगर में लगने वाले बाजारों में दुकान लगाने पर दुकानदारों को 20 से 40 रुपए लिए जाते हैं। अब यह उन्हें नहीं देना पड़ेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews