आबकारी विभाग के इस अहम प्रस्ताव पर कैबिनेट में ल��� सकती है मुहर

government-may-change-liquor-policy-in-mp

भोपाल। मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार बॉर खोलने के लिए अब नई पॉलिसी लेकर आ सकती है जिससे राजस्व में बढ़ोत्तरी की जा सके। कैबिनेट में बॉर और अहातों को खोलने के लिए प्रस्ताव लाया जा सकता है। माना जा रहा है सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में मंज़ूरी दे सकती है।  हर बॉर के अंदर अहाता खोलने की अनुमति देने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। अगर राज्य सरकार इसको मंज़ूरी देती है तो प्रदेश के बॉर और शराब की दुकानों में अहाता खोलने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

मंज़ूरी मिलने के बाद शराब की दुकान के संचालकों को पांच फीसदी अतिरिक्त फीस देना होगी अगर वह अपनी शॉप में ही अहाता खोलते हैं। वर्तमान में दो तरह की आबकारी पॉलिसी लागू हैं। जिन शराब की दुकानों में अहाता है वह आन शाप और जिनमें अहाता नहीं है वह आफ शाप कहलाती हैं। आबकारी पॉलिसी को अगर संशोधित किया जाता है तो फिर सभी दुकानें आन शाप कहलाएंगी। इसके लिए दुकानदारों को आबकारी विभाग में अतिरिक्त फीस अदा करना होगी।  

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews