अस्पताल में जान गंवाने वाले मासूमों को न्याय दिलाने गुड्डे-गुड़िया ने लगाई गुहार

अस्पताल में जान गंवाने वाले मासूमों को न्याय दिलाने गुड्डे-गुड़िया ने लगाई गुहार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कमला नेहरू अस्पताल में सरकार की लापरवाही से जान गंवाने वाले 14 बच्चों को न्याय दिलाने आज गुड्डे और गुड़ियों ने भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभात पेट्रोल पंप चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर गुहार लगाई। इन गुड्डे-गुड़ियों के साथ “हमें न्याय दो”, “हादसा नहीं हत्या है”, “मरा नहीं मारा गया हूँ” “मोदी जी पीड़ित परिवार को न्याय दो’, “दोषियों पर कार्रवाई करो” जैसे संदेश लिखे गए थे।

हमीदिया आगजनी हादसा : घायल हुई स्टाफ नर्स से पांच दिन बाद मिली बेटी, वीडियो वायरल

सरकार की लापरवाही से हुए इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले चंद दिनों के एक नौनिहाल के पिता राजा प्रजापति ने प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला के साथ इन गुड्डे-गुड़ियों के माध्यम से सरकार को अपना दर्द बताने की कोशिश की। बेटे की मौत होने के बाद भी सरकार ने इन परिवार की सुध नहीx ली और ना ही मृतक बच्चों की सूची में उनके बच्चे का नाम लिखा है।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने कहा कि यह हादसा नहीं हत्या है। खुद को बच्चों के मामा बताने का ढोंग करने वाले शिवराज सिंह चौहान ने आज तक इन पीड़ित परिवारों की खैर खबर नहीं ली है। भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री मोदी से अपील है कि कम से कम अपने भाषण में ही इन बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त कर सरकार को इनके परिवार की सहायता के लिए निर्देश दें। उन्होंने मांग की पीड़ित परिवार को 40-40 लाख और परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए।

इस अवसर पर आशाराम शर्मा, तारिक़ अली, मो फहीम, राजकुमार राय, आतिफ अली, राजेश पवार, रंजना शर्मा, संजीव तिवारी, नेपाल ठाकुर, मोहन खटीक, अनीस सलमानी, मो सईद, दीपक खटीक, सुशील ठाकुर, मो खालिद, अनस उर रहमान, राहुल सेन, मोहसिन खान आदि मौजूद थे।

[dgv_vimeo_video id=”645542399″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews