
BHOPAL NEWS : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में गजब का उत्साह है, हर कोई इस भव्य धार्मिक उत्सव में शामिल होना चाहता है, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी एक शख्स ने अयोध्या तक की दूरी साइकिल से पूरी कर डाली और भले ही 22 जनवरी नहीं लेकिन उससे पहले ही उस मंदिर के दर्शन कर लिए जहां भगवान की प्रतिमा विराजित होनी है।
[dgv_vimeo_video id=”904143411″]
महज 15 दिन में की यात्रा पूरी
पेशे से जिम ट्रेनर पंकज सिंह चौहान ने भोपाल से अयोध्या तक की करीबन 1300 किलोमीटर की दूरी महज 15 दिन में पूरी कर डाली, पंकज 15 दिसंबर 2023 को भोपाल से रवाना हुए और दर्शन करने बाद अयोध्या से वापस 1 जनवरी 2024 को भोपाल पहुंचे, पंकज की माने तो उनका यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे यादगार सफर था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते है।
[dgv_vimeo_video id=”904139321″]
दिया स्वस्थ रहने का संदेश
पंकज जिम ट्रेनर है तो उन्होंने अपने इस सफर के दौरान लोगों को फिट रहने का संदेश भी दिया, उन्होंने लोगों से अपील की वह अपनी दिनचर्या में कसरत और वॉक को शामिल करें ताकि बीमारियों से दूर रहे, योगा करें ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे इसके साथ ही पाठ पूजा भी करे। पंकज का यह सफर उनकी अब तक की जिंदगी में कई यादे सँजो गया उनकी माने तो उन्होंने सोचा नहीं था की जब वह इस सफर पर निकलेगे तो उन्हे पूरे रास्ते लोगों का सहयोग और साथ मिलेगा, कई जगह तो ना सिर्फ लोगों ने उन्हे प्यार से भोजन करवाया बल्कि जिन स्थानों में वह रुके उन होटल्स या लॉज का बिल तक संचालकों ने यह जानने के बाद नहीं लिया की पंकज अयोध्या जा रहे है, पंकज की माने तो उन्होंने 22 जनवरी के आयोजन को लेकर लोगों में जो उत्साह देखा है आज तक इससे पहले ऐसा माहौल नहीं देखा था।
