Har Ghar Tiranga : सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा, आह्वान ‘मेहनत की कमाई से खरीदें राष्ट्रध्वज’

Har Ghar Tiranga : सीएम शिवराज ने खरीदा तिरंगा, आह्वान ‘मेहनत की कमाई से खरीदें राष्ट्रध्वज’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga) से जुड़ने के लिए सीएम शिवराज (Shivraj singh chouhan) ने सभी नागरिकों से अपील की है। इसी के तहत आज उन्होने भोपाल में तिरंगा (National flag) खरीदा। उन्होने कहा कि ये अभियान राष्ट्र के प्रति गौरव और देशभक्ति की भावना का और विस्तार करेगा। उन्होने कहा कि सभी अपनी मेहनत की कमाई से तिरंगा खरीदें और घर पर फहराएं।

MP : विभाग की बड़ी तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा लाभ, इस तरह उपलब्ध होगी पेंशन की राशि

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में 10 नंबर मार्केट में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं से तिरंगा खरीदा। उन्होने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज मैं भी राष्ट्रध्वज लेने आया हूं। ये हमारे देश का सम्मान है गौरव है। हर घर तिरंगा अभियान जिसका प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है, इसे लेकर मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि आप सभी 13 अगस्त से अपने घर पर तिरंगा जरुर फहराएं। आजादी का अमृतकाल चल रहा है और ये अभियान हम सभी प्रदेश और देशवासियों के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रसार करेगा। हम अपने लिए तो हैं ही लेकिन ये संकल्प लें कि अपने देश के लिए भी हैं। जरुरत पड़े तो अपने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर देंगे।’ इसी के साथ उन्होने अपील की कि सभी प्रदेशवासी तिरंगा खरीदें और अपने घर पर फहराएं।

बात दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में देशभर के हर घर में राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान किया है। इस अभियान को हर तरफ से समर्थन मिल रहा है। राज्य सरकारें इसके लिए विशेष आयोजन कर रही हैं वहीं सेलेब्रिटिज भी तिरंगे के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर इसका सपोर्ट कर रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी इस अभियान को लेकर प्रदेश भर में जन जागरूकता अभियान चला रही है औक इसका प्रचार-प्रसार कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews