“सफाई कर्मी हुए अपने स्वास्थ्य के लिए सजग” कराई जांच और लिया उपचार

“सफाई कर्मी हुए अपने स्वास्थ्य के लिए सजग” कराई जांच और लिया उपचार

Health Camp: फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, भोपाल शाखा द्वारा भोपाल नगर निगम सफाई कर्मियों एवं ट्रक ड्राईवरों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आज दिनांक 15 नवम्बर से 19 नवम्बर तक एक 5 दिवसीय विशाल स्वास्थ्य शिविर जिसका शुभारम्भ माननीय महापोर श्रीमती मालती राय के आतिथ्य मे किया गया था।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, भोपाल शाखा द्वारा उक्त शिविर को शाखा परिसर, 6 न. बस स्टॉप, शिवाजी नगर में 15 नवंबर से 19 नवम्बर 2022 तक आयोजन किया गया था। जिसमें  विगत 5 दिनों मे 1600 सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों को लगभग 12000 स्वास्थ्य सेवाये दी गई। सेवाएं प्रमुख रूप से त्वचा रोग, दंत रोग, आस्थि रोग, नेत्र रोग, महिला विशेषज्ञ द्वारा जांच, होम्यो पैथी एवं परामर्श सेवा दी गई।

समापन के अवसर पर शाखा की वाइस चेयरपर्सन डॉ. रुचिरा चौधरी ने इस आयोजन के सफलता पूर्वक संपादित होने के लिए सभी को बधाई दी और आगे भी एसे ही अच्छा काम करने हेतु प्रेरित किया। इस आयोजन में बंसल ग्रुप, आरंभ, सेवा सदन, बैरागढ़ जिला चिकित्सालय भोपाल, People University, सत्य साई महा विद्यालय , नगर निगम, भोपाल, आनंद विहार महा विद्यालय, जागरण लैक सिटी लीगल एण्ड सपोर्ट सेंटर, ख़ुशीलाल होम्योपथिक चिकित्सालय, भोपाल ने उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर शाखा की वाइस चेयरपर्सन डॉ. रुचिरा चौधरी, शाखा प्रबंधक नीलेश चोबे और कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम अधिकारी जगदीश परसाई ने मने सभी का आभार व्यक्त किया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews