युवक को प्रताड़ित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद हिंदू-मुस्लिम संगठनों ने जताया गृहमंत्री का आभार

युवक को प्रताड़ित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद हिंदू-मुस्लिम संगठनों ने जताया गृहमंत्री का आभार

Hindu organizations expressed gratitude to Narottam Mishra : राजधानी भोपाल में धर्मांतरण के लिए एक युवक को प्रताड़ित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई किए जाने के बाद हिंदू संगठनों ने नरोत्तम मिश्रा का आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया। वहीं मुस्लिम संगठनों ने भी इस कार्रवाई को सही बताया है। मंगलवार सुबह ही गृहमंत्री ने कहा था कि ये गंभीर मामला है और वीडियो बेहद विचलित करने वाला है। उन्होने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है और इसकी जांच के आदेश दिए थे।

वीडियो टीला जमालपुरा का है जिसमें इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा विजय रामचंदानी नाम के युवक को प्रताड़ित किया गया। उसके गले में पट्टा बांधकर उसे कुत्ते की तरह पीटा और भौंकने पर भी मजबूर किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल पुलिस कमिश्नर को तत्काल इसकी जांच के आदेश दिए और 24 घंटे में कार्रवाई करने को कहा। इसके कुछ ही समय बाद पुलिस ने 6 युवकों पर मामला दर्ज किया है और समीर, साजिद और फैजान नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई के बाद जागृत हिंदू मंच ने नरोत्तम मिश्रा के प्रति आभार व्यक्त किया है और उनके निवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर उन्हें धन्यवाद दिया।  इसी के साथ हिंदू संगठनों ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है और कोई भी अगर इस तरह का काम करेगा तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं उन्होने कहा कि इस तरह की दहशत फैलाने वालों का काम करने वालों के लिए ये मामला एक उदाहरण बनेगा।

[dgv_vimeo_video id=”837557948″]

[dgv_vimeo_video id=”837558108″]

[dgv_vimeo_video id=”837558326″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews