HOLIDAY स्पेशल ट्रेन : वलसाड–दानापुर भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेगी

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वलसाड, भेस्तान, नंदुरबार, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा हॉलिडे स्पेशल के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड – दानापुर – वलसाड हॉलिडे विशेष ट्रेन (18-18 ट्रिप) चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी जंक्शन सहित मार्ग के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।

गाड़ी संख्या 09025 वलसाड – दानापुर होली विशेष ट्रेन (18 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09025 वलसाड – दानापुर हॉलिडे विशेष ट्रेन 3, 10, 17, 24, 31 मार्च, 7, 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23, 30 जून 2025 को वलसाड स्टेशन से सुबह 08:40 बजे प्रस्थान कर, 20:00 बजे (उसी दिन) इटारसी जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 12:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 09026 दानापुर – वलसाड होली विशेष ट्रेन (18 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 09026 दानापुर – वलसाड हॉलिडे विशेष ट्रेन दिनांक 4, 11, 18, 25 मार्च, 1, 8, 15, 22, 29 अप्रैल, 6, 13, 20, 27 मई, 3, 10, 17, 24 जून, 1 जुलाई 2025 को दोपहर 14:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 09:15 बजे इटारसी जंक्शन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 21:30 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वलसाड, भेस्तान, नंदुरबार, जलगांव जंक्शन, भुसावल जंक्शन, खंडवा जंक्शन, इटारसी जंक्शन, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच संरचना

इस विशेष ट्रेन में 12 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews