
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के खालसा कॉलेज में हुई घटना तूल पकड़ती जा रही है। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कीर्तनकार मनप्रीत कानपुरी से मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों के कुकृत्य की सजा वह इंदौर व पूरे प्रदेशवासियों को न दें।
कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय, मिलेगा लाभ
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘खालसा कॉलेज में हुई घटना से मैं स्वयं भी बहुत दुखी और आहत हूं। इंदौर का प्रभारी मंत्री होने के नाते मैं मनप्रीत सिंह कानपुरी जी से विनम्र आग्रह कर रहा हूं कि कुछ लोगों के कुकृत्य की सजा सबको नहीं मिलनी चाहिए। इंदौर की कोई गलती नहीं है। जिस तरह से अपने पापों को ढंकने के लिए कुछ लोग चले गए थे प्रायोजित करके, ये उन लोगों की गलती है।’ उन्होने कहा कि आपका मैंने बयान सुना टायर डालकर जलाने वाला भी और ऐसे लोगों को सरोपा भेट करने वाला भी। आपकी नाराजगी जायज है और मैं उसे भी सही मानता हूंl लेकिन चंद लोगों की गलती का खामियाजा पूरा प्रदेश ना भुगते मेरी विनम्र प्रार्थना है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आपकी ज्ञानवाणी का लाभ हमारे पूरे प्रदेश को मिलना चाहिए, इसलिए आप अपने फैसले पर एक बार पुनः विचार करें।
बता दें कि मंगलवार को गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर इंदौर के खालसा कालेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए थे। कमलनाथ जी के कार्यक्रम में शामिल होने से मुख्य कीर्तनकार मनप्रीत सिंह कानपुरी नाराज हो गए थे और उन्होंने सार्वजनिक रूप से 84 के सिक्ख दंगों ,गले में टायर डालकर सिखों के नरसंहार का जिक्र करते हुए इनके दोषियों को सारोपा भेट करने पर उपस्थित लोगो को खरी खोटी सुनाई थी। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा था कि अब वह कभी इंदौर नहीं आयेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”768877516″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

