हुबली-मुजफ्फरपुर होली स्पेशल ट्रेन इटारसी, जबलपुर, कटनी और सतना से गुजरेगी

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज जंक्शन, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

BHOPAL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिये हुबली-मुजफ्फरपुर-हुबली के मध्य एक-एक ट्रिप होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जो पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

ट्रेन का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 07315 हुबली-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 10.03.2025 (सोमवार) को हुबली जंक्शन स्टेशन से 17:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (मंगलवार) इटारसी 18:25 बजे, जबलपुर रात 21:40 बजे, कटनी 23:05 बजे पहुंचकर, तीसरे दिन (बुधवार) सतना मध्य रात्रि 00:25 बजे और दोपहर 12:30 बजे मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07316 मुजफ्फरपुर-हुबली एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 15.03.2025 (शनिवार) को मुजफ्फरपुर स्टेशन से दोपहर 14:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन (रविवार) सतना मध्य रात्रि 01:45 बजे, कटनी 03:25 बजे, जबलपुर 05:05 बजे, इटारसी 09:10 बजे ओर तीसरे दिन (सोमवार)10:30 बजे हुबली स्टेशन पहुँचेगी।

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

गाड़ी के हाल्ट

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज जंक्शन, सांगली, कराड़, सातारा, पुणे, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगाँव, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र एवं हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि होली स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद 139 एवं वेबसाइड ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews