दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर कुख्यात बदमाश ज़ुबैर मौलाना का जुलूस निकालना पड़ गया पुलिस को भारी, मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस

भोपाल में पुलिस लगातार अब उन बदमाशों का जुलूस निकालती है जो गंभीर अपराधों को अंजाम देते है, पुलिस का जुलूस निकालने का मकसद अपराधियों को अपराध करने से रोकना और लोगों में कानून का डर पैदा करना है।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय की एकलपीठ द्वारा भोपाल निवासी जुबैर मौलाना का पुलिस द्वारा जुलूस निकालने के मामले में मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के निर्देश दिये है।

पत्नी ने जताया था विरोध 

भोपाल निवासी जुबैर मौलाना का पुलिस ने दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर उसे हथकड़ी पहनाकर पुलिस ने जुलूस निकाला था। उसके बाद उनकी पत्‍नी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इसके बाद मध्‍यप्रदेश उच्‍च न्‍यायालय ने भोपाल निवासी जुबैर मौलाना का पुलिस द्वारा जुलूस निकालने के मामले में मानवाधिकार आयोग को कार्रवाई के निर्देश दिये है।

आयोग का नोटिस 

कुख्यात आरोपी जुबैर मौलाना के ऊपर कई मामलें दर्ज है, हत्या सहित कई मामलों में आरोपी जुबैर मौलाना पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था, अब हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मामले में मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्‍नर, भोपाल द्वारा क्या कार्रवाई की गई है, इस संबंध में जांच कराकर दो सप्‍ताह में प्रतिवेदन मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews