
Bhopal: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj Singh Chouhan with State BJP President Rakesh Singh during ‘Asthi Kalash Yatra’ of former prime minister Atal Bihari Vajpayee, at State BJP headquarters in Bhopal on Saturday, Aug 25, 2018. (PTI Photo) (PTI8_25_2018_000096B)
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के छिंदवाड़ा की जन सभा में कलेक्टर पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है| कांग्रेस ने जहां उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है, वहीं आईएएस एसोसिएशन ने भी कड़ी निंदा की है। यहीं नहीं एसोसिएशन ने चुनाव आयोग को खत लिखकर अपना विरोध भी दर्ज कराया है और इस मामले पर संज्ञान लेने की मांग की है।
दरअसल, बुधवार को छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वे अपने हेलिकॉप्टर को जल्द रवाना कराने से नाराज हो गए। उन्होंने मंच से कलेक्टर को धमकी दे डाली, उन्होंने छिंदवाड़ा कलेक्टर को सीएम कमलनाथ का पिट्ठू बताते हुए कहा कि ‘ए पिट्ठू कलेक्टर सुन ले रे, हमारे भी दिन आएंगे। तब तेरा क्या होगा।” उनके बयान की निंदा करते हुए आईएएस एसोसिएशन ने चुनाव आयोग से मामले पर संज्ञान लेने की मांग की। एसोसिएशन ने पूर्व सीएम के बयान को मनोबल गिराने वाला बताया है।
शिवराज के इस धमकी भरे बयान से प्रदेश की सियासत गरमा गई है| शिवराज का यह बयान कलेक्टर पर सीधा आरोप है, जो कि इस समय चुनाव आयोग का हिस्सा है, जिन पर बिना किसी विवाद के शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने का जिम्मा है| इसलिए शिवराज के इस बयान पर आयोग एक्शन ले सकता है| प्रशासनिक गलियारों में शिवराज के इस बयान की जबरदस्त चर्चा है और प्रशासनिक अफसरों में इसको लेकर नाराजगी है| वहीं कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिवराज के प्रचार पर बैन की मांग की है|

