
ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखने वाले IAS नियाज़ खान एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखी है जिसकी चर्चा हो रही है, नियाज़ खान ने ब्राह्मणों के अपमान को भगवान ब्रह्मा का अपमान कहा है।
हिंदी और अंग्रेजी साहित्य में अच्छा खासा दखल रखने वाले, सनातन धर्म और इस्लाम पर मुखर होकर बोलने और अपनी बात कहने वाले भारतीय प्रशानिक सेवा के आईएएस अधिकारी सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहते हैं, पर्यावरण प्रेमी और जलवायु परिवर्तन की चिंता करने वाले नियाज़ खान समाज की भी उतनी हो चिंता करते हैं इसलिए समय समय पर अपनी बार अपने X अकाउंट पर रखते हैं।
भगवान ब्रह्मा ने ब्राह्मणों को सर्वोच्च कार्य सौंपा था और वह है धर्म का कार्य
पिछले दिनों भारत में अरब के पहनावे के बढ़ते चलन का विरोध करने वाले नियाज़ खान ने अब ब्राह्मणों से जुड़ी एक पोस्ट X पर पोस्ट की है, उन्होंने लिखा- यदि वेदों पर विश्वास हो तो हर कोई जानता है कि भगवान ब्रह्मा ने ब्राह्मणों को सर्वोच्च कार्य सौंपा था और वह है धर्म का कार्य।
समाज का मार्गदर्शन करते हैं ब्राह्मण
नियाज़ खान ने आगे लिखा- ब्राह्मणों को समाज के मार्गदर्शन के लिए भी बनाया गया था। ऐसे में अगर हम ब्राह्मणों से नफ़रत करते हैं तो वह भगवान ब्रह्मा का अपमान है, निर्णय आपका है।
हो सके तो आप मांस खाना छोड़ कर पशु प्रेमी बन जाएं
आपको बता दें नियाज़ खान शाकाहार अपनाने की भी सलाह देते हैं उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर पिछले दिनों लिखा था- मेरा सख़्ती के साथ मानना है कि यदि पर्याप्त शाकाहारी भोजन उपलब्ध हो तो मांस के लिए मासूम पशुओं को न मारा जाए। मेरे X के दोस्तों से अपील है कि हो सके तो आप मांस खाना छोड़ कर पशु प्रेमी बन जाएं।शाकाहार का प्रचार करें। केवल मुंह के स्वाद के लिए जीव हत्या उचित नहीं लगता। पशु मासूम हैं
https://twitter.com/saifasa/status/1937361954936434813
https://twitter.com/saifasa/status/1931533426961641582
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

