IAS नियाज़ खान के ट्वीट से सरकार की तनी भृकुटी, विवेक अग्निहोत्री ने मांगा मिलने का समय

IAS नियाज़ खान के ट्वीट से सरकार की तनी भृकुटी, विवेक अग्निहोत्री ने मांगा मिलने का समय

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आईएएस नियाज़ खान के ट्वीट के बाद फ़िल्म “द कश्मीर फाइल्स” के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने उनसे मिलने का समय मांगा है, विवेक ने लिखा है कि वह 25 मार्च को भोपाल आ रहे है, मिलकर बात करेगे।  इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है, एक तरफ कांग्रेस इसका विरोध कर रही है वही दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज़ खान के ट्वीट ने भी बवाल मचा दिया है, आईएएस नियाज़ खान के ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि हमें नफरत फैलाने वाले लोगों को मोहब्बत के रास्ते पर लाने के लिए निडर होकर प्रयास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें…. Entertainment: बच्चन पांडे की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार ने सुनाई अपनी दर्द भरी दास्तां

अब आईएएस नियाज़ खान के ट्वीट का जवाब देते हुए फ़िल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने आईएएस नियाज़ खान को जवाब दिया है। मैं 25 मार्च को भोपाल आ रहा हूं। वहीं मुलाकात करूंगा। उन्होंने आईएएस नियाज से मिलने के लिए समय भी मांगा। विवेक अग्निहोत्री ने कहा मिलकर हम विचारों का आदान-प्रदान करेंगे कि कश्मीरी पंडितों की मदद कैसे कर सकते हैं। आईएएस नियाज ने एक और ट्वीट कर लिखा- ओवैसी जी इस मुद्दे पर चुप हैं। कृपया केवल चुनाव के दौरान ही नहीं, मानवीय मुद्दों पर भी बोलें। हमें हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक मजबूत देश बनाना है। अरब हमारा मॉडल नहीं है, भारत हमारा मॉडल है और यह भूमि हमारी मातृभूमि है।

https://twitter.com/saifasa/status/1505448624603668481

यह भी पढ़ें…. रायसेन : दो पक्षों में खूनी टकरार! 1 की मौत, 40 की हालत गंभीर

नियाज खान ने ट्वीट कर कहा था कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की आय 150 करोड़ तक पहुंची। यह बढ़िया है। लोगों ने कश्मीरी ब्राह्मणों की भावनाओं का बहुत सम्मान किया है। मैं फिल्म निर्माता का सम्मान करूंगा कि वह सारी कमाई ब्राह्मण बच्चों की शिक्षा और कश्मीर में उनके लिए घरों के निर्माण में स्थानांतरित कर दे। यह एक महान दान होगा। नियाज़ खान के इस ट्वीट के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा ने नियाज़ खान को जवाब देते हुए ट्वीट किया था और नियाज़ खान पर सवाल खड़े किए थे। अब आईएएस नियाज़ खान के ट्वीट पर रविवार को फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ट्वीट किया कि ‘मैं 25 मार्च को भोपाल आ रहा हूं। मुझे अपाइंटमेंट दीजिए ताकि हम मिल सके और विचारों का आदान प्रदान कर सके कि आखिर किस तरह हम हम कश्मीरी पंडितों की मदद कर सके। आप अपनी किताबों की रॉयल्टी और IAS अधिकारी के रूप में अपनी शक्ति के साथ कैसे मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें…. अजब गजब : जब एक राजा ने पतलून पर कर दिए करोड़ों रुपए खर्च

वही नियाज़ खान के ट्वीट के विरोध में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मैदान में उतर आए है, उन्होंने कहा कि नियाज खान अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। जिस पद पर वह हैं, उसकी अपनी आचार संहिता है। वह फिरकापरस्ती और अराजकता फैला कर लाइमलाइट में आना चाहते हैं। यह उनके सर्विस रूल के खिलाफ है। कार्मिक विभाग को पत्र लिख रहा हूं कि ऊनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews