कोहरे का असर विमान सेवाओं पर, विजिबिलिटी कम होने से लैंड नहीं हो पा रहे हवाई जहाज

कोहरे का असर विमान सेवाओं पर, विजिबिलिटी कम होने से लैंड नहीं हो पा रहे हवाई जहाज

Bhopal News : सर्दी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों के साथ साथ राजधानी भोपाल में भी बादल और घना कोहरा छाया हुआ है जिसने सर्दी का अहसास एक बार फिर तेज कर दिया है, कोहरे से जहां आम लोग परेशान हैं वहीं विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

लैंड नहीं हो पर रही उड़ानें, करना पड़ रहा डाइवर्ट

घने कोहरे के चलते भोपाल आने वाली उड़ानें लेट आ रही है या उन्हें इंदौर डाइवर्ट करना पड़ रहा है। पिछले दो-तीन दिन से दिल्ली और मुंबई से आने वाली उड़ानें विजिबिलिटी कम होने के चलते लैंड नहीं कर पा रही है। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। घने कोहरे के कारण एयर इंडिया की सुबह की दिल्ली व मुंबई से भोपाल आने वाली उड़ानों को इंदौर डाइवर्ट कर दिया गया है।

इंडिगो की उड़ान भी देर से भोपाल पहुंची

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 633 मुंबई से भोपाल खराब मौसम के कारण इंदौर डाइवर्ट की गई है। उड़ान इंदौर एयरपोर्ट पर सुबह 7:15 पर उतरी। उड़ान संख्या एआई 435 दिल्ली से भोपाल मौसम की खराबी के कारण इंदौर डाइवर्ट की गई है। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई जाने वाले यात्री समय पर राजा भोज एयरपोर्ट पहुंच गए थे लेकिन यहां आकर उन्हें पता चला कि उड़ान डाइवर्ट कर दी गई है। दृश्यता कम होने के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लैंड होने की अनुमति नहीं दी। इधर इंडिगो की सुबह की दिल्ली में मुंबई उड़ान भी विलम्ब भोपाल पहुंची यात्रियों को परेशान होना पड़ा।

भोपाल से रवि नाथानी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews