छत्तीसगढ़ में मॉडिफ़िकेशन काम का असर- भोपाल मण्डल से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त

TRAIN CANCELL

TRAIN CANCELL

RAIL NEWS :  बिलासपुर रेल मंडल के बीरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी रेल लाइन से जोड़ने के लिए बीरसिंहपुर यार्ड मॉडिफ़िकेशन कार्य के चलते ट्रेने निरस्त रहेगी। दरअसल बीरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का कार्य 03 अक्टूबर से प्रारम्भ होगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाड़ियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आएगी। इस कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर चलने वाली कई यात्री गाड़ियों को निरस्त की गया है।

निरस्त होने वाली गाड़ियां:
1. 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (30 सितंबर से 11 अक्टूबर 2024)
2. 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस (01 से 12 अक्टूबर 2024)
3. 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस (30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024)
4. 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस (02 से 12 अक्टूबर 2024)
5.18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (06 अक्टूबर 2024)
6.18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस (07 अक्टूबर 2024)

यात्रियों से अपील 

यात्रीगण कृपया असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews