राज्य के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अब ऑनलाइन मिलेगी ये सारी जानकारी, मिलेगा लाभ

government employees

demo pic

MP Employees News : मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों के जीपीएफ का वार्षिक विवरण ऑनलाइन कर दिया गया है, कर्मचारी इसे महालेखाकार सामान्य भविष्य निधि कार्यालय की वेबसाइट www.agmp.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते है। वही अब लेखा विवरणों में किसी भी विसंगति का सुधार भी ऑनलाइन होगा।

लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड जरूरी

दरअसल, राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके सामान्य भविष्य निधि लेखाओं के वर्ष 2022-23 के वार्षिक लेखा-विवरण महालेखाकार सामान्य भविष्य निधि कार्यालय की वेबसाइट www.agmp.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध करा दिये गये हैं। अधिकारी-कर्मचारी अपनी सीरीज प्रविष्ट कर और एकाउंट नम्बर कॉलम में अपना सामान्य भविष्य निधि लेखा क्रमांक तथा पासवर्ड प्रविष्ट कर लेखा-विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

एक माह में होगा शिकायतों का निराकरण

कार्यालय प्रधान महालेखाकार द्वारा सामान्य भविष्य निधि वार्षिक लेखा विवरण की दी गई जानकारी में बताया गया कि लेखा विवरणों में किसी विसंगति के ऑनलाइन सुधार अथवा अन्य शिकायतों के लिये अभिदाता सत्यापित विवरण सहित वेबसाइट पर Pr.Accountant General (A & E)-II में Online Services खोलकर Register Grievances (AG) में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत का निराकरण एक माह में प्रधान महालेखाकार की निगरानी में किया जाता है।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी

अभिदाता अपनी शिकायत दूरभाष क्रमांक 0751-2432457 और व्हाट्सएप नम्बर 8827409410 पर भी कर सकते हैं। सामान्य भविष्य निधि से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न, आवश्यक आवेदन प्रारूप और अन्य फार्म भी कार्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews