कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर, नियम में सख्ती, परिपत्र जारी, दिशा-निर्देश का पालन करना होगा अनिवार्य वरना होगी कार्रवाई

employees

Employees Benefit, Employees News : कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल प्रबंधन द्वारा उनके लिए परिपत्र जारी किया गया है। जिनमें उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देश का पालन न करने पर उनपर कारवाई की जाएगी।

भोपाल भेल के मानव संसाधन विभाग द्वारा शुक्रवार को कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के लिए एक निर्देश जारी किए गए है। परिपत्र जारी करते हुए कहा गया है कि कर्मचारी और ठेका श्रमिकों के लिए भेल कारखाने में यूनिफार्म के साथ सुरक्षा हेलमेट और सुरक्षा वाले जूते पहनकर ही प्रवेश उपलब्ध किया जाएगा। इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बिना वर्दी सुरक्षा वाले जूते और बिना हेलमेट के कर्मचारी और ठेका श्रमिक भेल कारखाने में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

दिशा निर्देश जारी

BHEL के मानव संसाधन विभाग में परिपत्र जारी करते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि कई कर्मचारी और ठेका श्रमिक घरों से हेलमेट पहनकर नहीं आते हैं। जिसके बाद उन्हें दुर्घटना का सामना करना पड़ता है। मानव संसाधन के अपर महाप्रबंधक आरिफ अहमद सिद्दीकी ने परिपत्र जारी करते हुए कहा कि कर्मचारी और ठेका श्रमिकों को दो वाहनों से आने पर हेलमेट जरूर लगाना चाहिए।

यूनिफॉर्म जरूर पहनें। विभाग अध्यक्ष को निर्देश दिए गए कि वह सुनिश्चित करें की दिशा निर्देश का पालन हो और कोई कर्मचारी और ठेका श्रमिक इसका पालन नहीं करता है तो उसे ब्लॉक में प्रवेश न करने दिया जाए। मामले में BHEL के प्रवक्ता विनोद आनंद झा ने कहा कि कई दिनों से देखने में आ रहा है कि तीनों पारियों में काम करने वाले कर्मचारी और ठेका श्रमिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

नियम को और सख्त किया जा रहा

घरों से हेलमेट पहनकर नहीं आते हैं ।कारखाने के भीतर पार्किंग में गाड़ियों पर हेलमेट टांग देते हैं। इसके साथ ही सुरक्षित हेलमेट और जूते उनके सुरक्षा के लिए दिए गए हैं। वहीं अब उन्हें दुर्घटना से बताने के लिए सुरक्षा नियम को और सख्त किया जा रहा है। उनके लिए नियम का पालन अनिवार्य होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews