भोपाल मे कैब ड्राइवर ने महिला सवारी के जेवर किए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, ढाई लाख का हार बरामद

madhyapradesh police

Madhya Pradesh Police , arrested smugglers and seized equipment

BHOPAL POLICE NEWS : भोपाल पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, यह ड्राइवर सवारियों को ही लूट लेता था, पुलिस ने इसके पास से ढाई लाख कीमत के जेवरात भी बरामद किए है।
यह थी घटना
भोपाल के थाना मिसरोद मे 01 जनवरी को फरियादिया ने  रिपोर्ट की, वह 22 दिसंबर को मिसरोद से अपनी बेटी के पास बैंगलोर के लिये घर से निकली जो एयर पोर्ट पहुची तो सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान देखा की मेरे सामान मे रखा पर्स जिसमे सोने का हार व नगदी था वह पर्स सामान मे नही है मेरी फ्लाईट टिकट होने के कारण मै उसी दिन  बैंगलोर चली गई थी वापस लौटने पर पीड़िता ने रिपोर्ट की, रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
जांच के  दौरान पुलिस ने  चोरी करने वाले आरोपी की तलाश की, जांच के दौरान सामने आया की  जो ओला कैब से एयर पोर्ट तक गई थी उस कैब के चालक की भूमिका संदेही प्रतीत हुई जो कैब चालक की जानकारी प्राप्त की तो प्रीति स्कूल जाटखेडी मिसरोद भोपाल का होना पता चला लेकिन वह उक्त पते पर से करीबन चार वर्ष पूर्व अपना मकान बेचकर कही चला गया है जिसके संबंध मे कोई जानकारी नही थी।
CCTV कैमरों से आरोपी को तलाशा 
घटना स्थल से एयरपोर्ट तक कैब के रूट पर लगे  कैमरो का सूक्ष्मता से अवलोकन कर एवं तकनीकि संसाधनो की मदद से आरोपी के संबंध मे सटीक जानकारी प्राप्त हुई, जानकारी की तस्दीक हेतु टीम रवाना की गई जो चिन्हित स्थान पर पहुंची और कैब डिटेल मे प्राप्त फोटो के हुलिया के व्यक्ति को ग्लोबल टावर के पास से पकड़ा, आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम भोला सिंह अहिरवार निवासी ग्लोबल टावर मिसरोद भोपाल का होना बताया पूछताछ मे  वह गुमराह करने लगा लेकिन सख्ती से पूछताछ करने उसने बताया कि सवारी के बैग की चैन खोलकर उसके अंदर रखे पर्स से एक सोने का हार एवं नगदी रुपये चोरी की थी। चोरी गया माल मशरूका आरोपी के घर से जप्त किये गये आरोपी से पूछताछ जारी है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews