Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में शाम 6 बजे तक कुल 71.72 फीसदी रहा मतदान, जानें कहां सबसे ज्यादा और कम पड़ा वोट

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में देश के अलग-अलग हिस्सों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें 8 सीटों समेत देश के कुल 96 सीटों पर मतदान हुआ।
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में शाम 6 बजे तक कुल 71.72 फीसदी रहा मतदान, जानें कहां सबसे ज्यादा और कम पड़ा वोट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। इस चरण में मध्य प्रदेश की 8 सीटों समेत 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की कुल 96 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराई गई। चौथे चरण में प्रदेश में शाम 6 बजे तक कुल 71.72 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान खरगोन लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 75.79 फीसदी मतदान पड़ा।

एमपी की 8 सीटों पर पड़ा मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की मतदान में एमपी के 8 सीटों पर मतदान संपन्न प्रक्रिया संपन्न हुई। 8 सीटों पर वोटिंग समाप्त होने के बाद मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर वोट पड़ चुका है। आपको बता दें चौथे चरण में प्रदेश की 8 सीटों में इंदौर, धार, देवास, रतलाम, खंडवा, मंदसौर, उज्जैन और खरगोन सीट शामिल रहा। वहीं, प्रदेश के 16 जिलों के 18,007 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। इस दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्वक मतदान पड़ा।

इंदौर सीट पर सबसे कम रहा मतदान

मध्य प्रदेश की कुल 8 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें इंदौर लोकसभा सीट पर सबसे कम मतदान रहा। आपको बता दें इंदौर सीट पर 60.53 फीसदी मतदान पड़ा। वहीं, खरगोन सीट पर सबसे ज्यादा 75.79 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा देवास में 74.86, मंदसौर में 74.50, उज्जैन में 73.03, रतलाम में 72.86, धार में 71.50 और खंडवा में 70.72 फीसदी मतदान पड़ा।

देश के इन राज्यों में संपन्न हुआ मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में देश के अलग-अलग हिस्सों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें तेलंगाना की सभी 17 सीट, आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीट, उत्तर प्रदेश की 13 सीट, महाराष्ट्र की 11 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 सीट, बिहार की 5, झारखंड की 4, उड़ीसा की 4 और जम्मू-कश्मीर की कुल 1 सीटों पर मतदान हुआ।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews