पिछले 24 घंटे में 191 नए कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा 593 पहुंचा

पिछले 24 घंटे में 191 नए कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा 593 पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Corona) का कहर जारी है| कई जिलों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है| खासकर ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में चिंताजनक हालात है| राज्य में पिछले 24 घंटे में 191 नए कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिले हैं|

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी कोरोनावायरस मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 8525 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 115 रिजेक्ट हो गए। वहीं 8334 नेगेटिव और 191 पॉजिटिव पाए गए। इन्हे मिलकर प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14297 हो गई है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत हो गई। अब मृतकों की कुल संख्या 593 हो गई। 234 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए। इन्हे मिलकार अब तक 11049 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मध्यप्रदेश में 2655 लोग अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं| भोपाल में 49 इंदौर में 23 ग्वालियर 18 जबलपुर 11 खंडवा और सागर में 10 पॉजिटिव सामने आये हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews