Ind vs Pak Asia Cup Final: भोपाल में कड़ी सुरक्षा, 1000 से ज्यादा पुलिस जवान रखेंगे नजर, माहौल बिगाड़ा तो होगा कड़ा एक्शन

9 सितंबर से शुरू हुए एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अबतक 6 मैच खेले हैं और हर मैच में जीत हासिल की है फाइनल में भिड़ने वाली पाकिस्तान को भी भारत ने दो बार शिकस्त दी है, पहले 14 सितंबर को ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को धूल चटाई इसके बाद बीते रविवार को फिर भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की।
asia cup

एशिया कप का फ़ाइनल (Ind vs Pak Asia Cup Final) मुकाबला कल 28 सितम्बर रविवार को भले ही दुबई इंटरनेश्नल स्टेडियम में खेला जायेगा लेकिन भारत में इसे लेकर अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है, फ़ाइनल में एक बार फिर भारत के सामने पाकिस्तान होगा जिसे टूर्नामेंट के पिछले दो मुकाबलों में भारत हरा चुका है, मध्य प्रदेश में भी मैच को लेकर उत्साह है, राजधानी भोपाल में इस मैच को लेकर पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है, शहर में 1000 से ज्यादा पुलिस जवान तैनात रहेंगे जो किसी भी अप्रिय स्थिति पर नजर रखेंगे और माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त एक्शन लेंगे।

इन दिनों त्यौहार का माहौल है, जगह जगह दुर्गा पंडाल सजे हैं, गरबा डांडिया के आयोजन हो रहे हैं,  इसलिए फेस्टिव सीजन के दौरान हो रहे हाई वोल्टेज मैच पर भी पुलिस की निगाह है, पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र खुद मैदान पर निकले हुए हैं, हाल ही में सामने आये कुछ पोस्टर विवाद के बाद से भी शहर में अतिरिक्त एहतियात बरता जा रहा है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि मैच के दौरान कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं हो,  जहाँ कहीं भी बड़ी स्क्रीन पर मैच दिखाया जायेगा वहां भी पुलिस तैनात रहेगी।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नापाक हरकतों के बाद भारत में है गुस्सा 

एशिया कप में 41 साल बाद दोनों टीमें खिताबी मुकाबले में आमने सामने होंगी, पाकिस्तान के खिलाड़ियों साहिबजादा फरहान द्वारा सुपर 4 के मुकाबले में 50 रन बनाने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का एक्शन किया था और वहीं हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करते समय दर्शकों की तरफ विमान गिराने का एक्शन किया था, इन दोनों घटनाओं को पहलगाम आतंकी हमले से जोड़कर देखा जा रहा हो जिसमें पाकिस्तान से आये आतंकवादियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की निर्मम हत्या कर दी थी।

राजधानी भोपाल में 1000 पुलिस जवान रखेंगे चप्पे चप्पे पर नजर  

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की इस नापाक हरकतों के बाद से भारत में बहुत गुस्सा है इसलिए  मैच को लेकर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस सतर्क है, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भोपाल में स्थिति सामान्य है, यहाँ परस्पर सामंजस्य रहता है, उन्होंने कहा नवरात्रि चल रही है इसलिए सड़क पर महिलाओं की संख्या भी अधिक है, फिर भी चूँकि कल भारत पाकिस्तान का मैच है इसलिए किसी को कोई परेशानी ना हो उसके लिए 1000 से अधिक जवान भोपाल शहर में तैनात रहेंगे।

सुपर ओवर में जीता भारत, रोमांच से भरा रहा मुकाबला  

उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2025 का सुपर-4 का आखिरी मुकाबला उस समय रोमांच से भर गया जब मैच सुपर ओवर तक खिंच गया। कल शुक्रवार को खेले मुकाबले में भारत और श्रीलंका ने निर्धारित 20-20 ओवरों में  202-202 रन बनाए। सुपर ओवर में श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 2 रन बनाए जिसके जवाब में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।

[dgv_vimeo_video id=”1122425394″]

[dgv_vimeo_video id=”1122425497″]

भोपाल से जितेंद्र यादव की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews