
मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। अयोध्या में रामलला के दर्शन की बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 09093/09094 उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। इससे भोपाल और सागर संभाग के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। इसके अलावा उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 4 फरवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन 4 ट्रिप चलाई जाएगी।
उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल
- शेड्यूल के मुताबिक, गाड़ी संख्या 09093 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को उधना से 07:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 13 फरवरी से 27 मार्च 2026 तक संचालित की जाएगी।
- गाड़ी संख्या 09094 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को अयोध्या कैंट से 14:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन उधना 17:15 बजे पहुंचेगी.
यह वापसी सेवा 14 फरवरी से 28 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी। - यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी।
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
बांद्रा टर्मिनस-भिवानी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 फरवरी, 11 फरवरी, 18 फरवरी और 25 फरवरी को प्रत्येक बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होकर वीरवार को दोपहर 1 बजे भिवानी पहुंचेगी। भिवानी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी व 26 फरवरी को प्रत्येक वीरवार को भिवानी से दोपहर 2:35 बजे रवाना होकर शुक्रवार को शाम 4:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर, जयपुर, दौसा, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
For the convenience of passengers and to meet the travel demand, WR to run a Weekly Special Train between Udhna and Ayodhya Cantt.
The booking for Train No. 09097 opens from 30.01.2026 at all PRS counters and IRCTC website.
For detailed information regarding timings of halts… pic.twitter.com/lnU3dJXbjD
— Western Railway (@WesternRly) January 30, 2026
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

