MP रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, इन ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव, पैसेंजर बनकर चलेगी ये एक्सप्रेस

mp rail news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। यात्रीगण (Indian Railways IRCTC) कृपया ध्यान दीजिए… मध्य प्रदेश के रेल यात्रियों (MP Rail Passengers) के लिए काम की खबर है। आज 20 फरवरी 2022 रविवार से श्रीधाम, ओवरनाइट, अमरावती मदनमहल स्टेशन पर नहीं रुकेगी, इसके लिए यात्रियों को जबलपुर स्टेशन पहुंचना होगा। जबलपुर मंडल द्वारा 8 ट्रेनों को शनिवार 19 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है, जिसकी शुरूआत हो चुकी है।

यह भी पढ़े.. MP रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, अब 7 दिन चलेगी ये ट्रेन, 22 ट्रेनें रद्द, रूट भी बदला

इन ट्रेनों में भोपाल, जबलपुर और इंदौर से जाने वाली ट्रेनें शामिल है। जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस नंबर 12192, जबलपुर से नागपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12160, जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस नंबर 22192 तथा बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस न. 18234 एवम गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली काशी एक्सप्रेस नंबर 15018 भी आज रविवार 20 फरवरी से 28 फरवरी तक मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 6 ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के झारडीह-खरसिया-राबर्टसन रेलखण्ड पर तीसरी लाइन जोड़ने के लिए खरसिया स्टेशन पर दिनांक प्री/नॉन इंटरलॉकिंग के चलते यह निर्णय लिया गया है।इसके अंतर्गत पमरे से प्रारंभ/टर्मिनेट होने वाली एवं गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी प्रभावित रहेगी। रेलवे के अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 18 महीने के डीए एरियर पर बड़ा अपडेट, करना होगा इंतजार

इसके अलावा छतीसगढ़ यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। चांपा और बिलासपुर स्टेशनों के बीच अब उत्कल और साउथ बिहार एक्सप्रेस पैसेंजर बनकर चलेगी।पैसेंजर बनने से यह ट्रेन इन स्टेशनों के बीच सभी छोटे स्टेशनों में ठहरेगी। खरसिया- झाराडीह- राबर्टसन सेक्शन को चौथी लाइन से जोड़ने के लिए नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। साउथ बिहार एक्सप्रेस को रायगढ़ से बिलासपुर और उत्कल एक्सप्रेस को चांपा से झारसुगुड़ा के बीच पैसेंजर ट्रेन बनकर चलेगी।

रेलवे के मुताबिक, 21 से 26 फरवरी 18478 तक योगनगरी ऋषिकेश – पुरी उत्कल एक्सप्रेस चांपा – झारसुगुड़ा स्टेशन के मध्य पैसेंजर और आज रविवार से 26 फरवरी तक 13288 राजेंद्रनगर – दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रायगढ़ – बिलासपुर स्टेशन के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी।इसके अलावा आज रविवार से लेकर से 26 फरवरी 08738/08737 बिलासपुर – रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल 21 से 26 फरवरी तक 08264/08263 बिलासपुर – टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, जानें हफ्ते का हाल

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews