इंदौर दूषित पेयजल मामले पर जीतू पटवारी का MP सरकार से सवाल ‘जनता के प्रति जवाबदेही कहाँ’, आपराधिक लापरवाही करार दिया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर कहलाने वाले इंदौर में दूषित पानी से लोगों की जान जाना प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े दावे और पुरस्कार तब निरर्थक साबित हो जाते हैं, जब नागरिकों को सुरक्षित पेयजल तक उपलब्ध नहीं कराया जा सके।
MP Congress Jitu Patwari

Jitu Patwari

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण हुई मौत और बीमारी की बढ़ती संख्या को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार पर हमलावर है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा शासन प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल किया है कि जनता के प्रति उनकी क्या जवाबदेही है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर की उपलब्धि अपने नाम करने वाली मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी में अगर दूषित पानी से लोगों की जान चली जाए तो भला इससे बढ़कर क्या विसंगति होगी। इस मामले पर हंमागा मचने के बाद राज्य सरकार ने  तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि की घोषणा करने के साथ संबंधित अधिकारियों पर एक्शन भी लिया है। लेकिन पूरे मामले को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदेश की बीजेपी सरकार से सवाल कर रही है।

जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस का कहना है कि जिस इंदौर को लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाता रहा है,लेकिन उसी शहर में यदि दूषित पानी पीने से लोगों की जान चली जाए तो यह न सिर्फ प्रशासनिक विफलता है बल्कि स्वच्छता के सरकारी दावों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर के प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, महापौर, सांसद और सभी विधायकों से प्रश्न किया है कि आठ बार सबसे स्वच्छ शहर होने का खिताब किस काम का है, जब स्वच्छ पानी उपलब्ध न कराने के कारण आठ लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार की लापरवाही के कारण हमारे अपने लोगों का इस तरह असमय जाना अत्यंत दुखद और असहनीय है। यह केवल मौतें नहीं हैं, बल्कि एक आपराधिक लापरवाही का परिणाम हैं।’

सरकार से किए सवाल

इस मामले में अब तक आधिकारिक रूप से तीन लोगों की मौत की पुष्टि की गई है लेकिन अनाधिकारिक रूप से नौ लोगों की जान जाने की खबर आ रही है। वहीं हज़ार से अधिक लोग बीमार हैं और उनमें से कई अस्पतालों में भर्ती है। जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि आज पूरा इंदौर शोक और पीड़ा की गहरी लहर में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा है कि ‘लाखों मतदाताओं से मिले विश्वास और वोटों का धन्यवाद क्या आप ज़हरीला पानी पिला कर उनकी जान लेकर देना चाहते हैं?’ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कि ये भाजपा सरकार का सबसे क्रूर और अमानवीय उदाहरण है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews