श्योपुर घटना में चोटिल डॉक्टर और ASI से गृहमंत्री ने फ़ोन पर की बात, कहा सरकार आपके साथ

श्योपुर घटना में चोटिल डॉक्टर और ASI से गृहमंत्री ने फ़ोन पर की बात, कहा सरकार आपके साथ

भोपाल| प्रदेश के श्योपुर जिले में गसवानी में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची स्वास्थ्य और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। इस हमले में चोटिल डॉक्टर पवन कुमार उपाध्याय और एएसआई श्रीराम अवस्थी से मध्य प्रदेश के गृह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फ़ोन पर बातचीत कर हाल जाना| साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार आपके साथ|

मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एएसआई श्रीराम अवस्थी से बात करते हुए कहा “आप हमारे कोरोना वारियर्स हैं, सरकार आपके साथ है, आपको अपना मनोबल ऊंचा रखना है । आप जैसे वीरों की मदद से ही हम कोरोना महामारी का अंत करेंगे । उन्होंने कहा कुछ विकृत मानसिकता के ऐसे लोग हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है| डॉक्टर पवन कुमार से बातचीत करते हुए मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार आपके साथ है|

दरअसल, बुधवार को इंदौर से आए युवक की स्क्रीनिंग करने श्योपुर के गसवानी कस्बे में स्वास्थ्य और पुलिस टीम पहुंची थी, जहां उन पर पथराव कर दिया गया। पथराव से बचने के लिए डॉक्टर व पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे लेकिन, सिर में पत्थर लगने से एक एएसआई घायल हो गए। श्योपुर पुलिस ने स्क्रीनिंग टीम पर हमले को लेकर एक महिला सहित चार लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, पथराव व आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews