International Women’s Day: क्वीन्स ऑन द व्हील्स की शुरुआत, सफर पर निकलीं 25 महिला बाइक राइडर्स

International Women’s Day: क्वीन्स ऑन द व्हील्स की शुरुआत, सफर पर निकलीं 25 महिला बाइक राइडर्स

International Women’s Day Bhopal News : राजधानी भोपाल के मध्य प्रदेश जनजातिय संग्रहालय से बाइकिंग इवेंट क्वीन्स ऑन द व्हील्स (Queens on the Wheel) की शुरूआत हुई। जिसमें देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स ने हिस्सा लिया है। बता दें कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सदस्यों द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। जिसका समापन अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च को होगा। इस दौरान महिला राइडर्स राज्य के प्रमुख गंतव्यों में 1400 किलोमीटर का रोमांचक सफर तय करेंगी।

इन स्थानों की महिलाओं ने लिया हिस्सा

  • हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास

इन स्थानों का करेंगी सफर

  • भोपाल
  • सांची
  • चंदेरी
  • कुनो
  • ग्वालियर
  • ओरछा
  • खजुराहो

[dgv_vimeo_video id=”918592242″]

यह रहेगा रूट

तारीख रूट
02 मार्च भोपाल-सांची-विदिशा-मुगावली-चंदेरी
03 मार्च चंदेरी-शिवपुरी-पोहरी-कूनो
04 मार्च कूनो-पोहरी-मोहना-ग्वालियर-मितावली-पढ़ावली-ग्वालियर
05 मार्च ग्वालियर-दतिया-झांसी-ओरछा
06 मार्च ओरछा-निवाड़ी-बमीठा-खजुराहो
07 मार्च खजुराहो-छतरपुर-गुलगंज-बड़ा मलहरा बंडा- सागर
08 मार्च सागर-राहतगढ़-ग्यारसपुर-विदिशा बायपास-सांची-भोपाल

प्रबंध संचालक द्वारा मिली ये जानकारी

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा देना है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश को महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है। वहीं, महिला बाइकर्स चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किए गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज को भी देखेंगी। ओरछा की राफटिंग एवं बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाडपुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लेंगी- शिव शेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान टूरिज्म विभाग से जॉइंट डायरेक्टर एडवेंचर डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, डिप्टी डायरेक्टर फाइनेंस वीरेंद्र खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews