BHEL विक्रम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अलंकरण समारोह, छात्रों ने किया पदभार ग्रहण और ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

BHEL विक्रम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में अलंकरण समारोह, छात्रों ने किया पदभार ग्रहण और ली कर्तव्य निष्ठा की शपथ

BHOPAL BHEL SCHOOL  NEWS : बी. एच. ई. एल. विक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को छात्रो का अलंकरण समारोह मनाया गया, इस मौके पर मुख्य अतिथि जी. पी. बघेल अध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल , टी यू सिंह उपाध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल, यदुवेन्द्र दत्त यादव सचिव भेल शिक्षा मंडल, पारुल श्रीवास्तव सह सचिव भेल शिक्षा मंडल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, गणमान्य अतिथियों ने छात्र परिषद के सदस्यों को पदभार एवं कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलवाई।

प्राचार्य ने किया छात्रों को प्रेरित 

इस खास मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय की उत्तरोत्तर प्रगति का विस्तृत ब्यौरा देते हुए छात्र परिषद में अलंकृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण में सहायक भूमिका निभाने को प्रेरित किया, वही मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में चयनित छात्र छात्राओं को पदभार ग्रहण करने की बधाई दी और आगामी वर्ष में विद्यालय को उच्च नेतृत्व प्रदान करने की बात कही। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews