MP में निवेश के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, दुर्गेश केसवानी ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कहा ‘आपकी सरकार बंटाधार-2 थी’

निवेश के मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के तकरार जारी है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम मोहन यादव को सलाह दी है कि 'हेडलाइन मैनेजमेंट और इवेंटबाज़ी छोड़कर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें, जिससे जनता और निवेशक दोनों का भरोसा प्रदेश के ऊपर बने और प्रदेश में तरक्की और खुशहाली आए।' वहीं, अब बीजेपी उनके इस बयान पर पलटवार कर रही है।
मुगल भी सनातन को खत्म नहीं कर पाए, तो कांग्रेस किस खेत की मूली : डॉ. दुर्गेश केसवानी

Durgesh Keswani Targets Kamal Nath : मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा सोशल मीडिया X पर किए पोस्ट पर भाजपा हमलावर है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने उनपर पलटवार करते हुए कहा है कि ‘आप जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब लगता था कि राज्य में उद्योगों की बहार आएगी, लेकिन आपने तो तबादलों को ही उद्योग बनाने का काम किया था।’

बता दें कि कमलनाथ ने कहा है कि ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बार-बार प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने का दावा कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री भी 17 वर्ष तक इसी तरह के दावे करते रहे। इन दावों की हक़ीक़त प्रदेश की जनता के सामने है। मुख्यमंत्री को सबसे पहले यह समझना होगा कि निवेश भरोसे से आता है। लेकिन प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की जो हालत है, जिस तरह से महिलाएँ, दलित, आदिवासी अत्याचार का शिकार हैं, किसान परेशान है और नौजवान रोज़गार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वैसे हालात में भरोसा स्थापित नहीं हो सकता।’

‘एमपी को टॉप 3 राज्यों में सीएम मोहन यादव ही लाएंगे’

कमलनाथ इस बयान पर बीजेपी नेता डॉ. केसवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार मध्य प्रदेश को देश के टॉप 3 राज्यों में लाने का काम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ही करेंगे। हमारे मुख्यमंत्री निवेशकों से सतत बातचीत कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में निवेश लाने के लिए जो एनवायरमेंट बनाना था वह सब हमारी सरकारों ने बनाया है। उन्होंने कहा कमलनाथ की सरकार बंटाधार-2 थी। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ सरकार के समय लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ‘ला और आर्डर ले जा’ की थी। कमलनाथ लॉ एंड ऑर्डर की चिंता ना करें आपने क्यूंकि आप तो अपने ही गृहमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बात करते थे। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश को खस्ता हाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।’

आरोप ‘मगरमच्छ के आंसू बहा रहे कमलनाथ’

बीजेपी नेता ने कहा कि ‘आज कमलनाथ क्यों मगरमच्छ के आंसू बहा कर युवाओं, महिलाओं और किसने की बात करते है। युवाओं को तो अपने ढोर चराने के लिए लगा रखा था, महिलाओं को आप आइटम से संबोधित करते थे। वहीं किसानों को नीले पीले और गुलाबी फार्म की लाइन में लगाने का पाप किया, किसान कर्जमाफ़ी का झूठ बोलने का काम किया। डॉ केसवानी ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं। आप जो झूठ और भ्रम फैला रहे हैं, उसके लिए प्रदेश की जनता आपको माफ नहीं करेगी।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को सिर्फ आरोप लगाना आता है, लेकिन उनके कार्यकाल में क्या हुआ ये किसी से छिपा हुआ नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”1035174426″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews