
IPS Promotion : विधानसभा चुनाव से पहले मप्र शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के अधिकारी विपिन कुमार माहेश्वरी को पदोन्नति देकर महानिदेशक के वेतनमान दिया है, गृह विभाग ने आज आदेश जारी करते हुए कहा कि विपिन कुमार माहेश्वरी को मेट्रिक्स – 16 (रुपये 205400-224400) में पदोन्नत किया जाता है।
स्पेशल डीजी बनाकर यहाँ दी पदस्थापना
IPS विपिन कुमार माहेश्वरी इस समय पुलिस मुख्यालय भोपाल में ADGP STF के पद पर पदस्थ है और उनपर ADGP दूरसंचार क अतिरिक्त प्रभार है, शासन ने उन्हें इन्हीं जिम्मेदारियों के साथ स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किया है ।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

