साइबर फ़्रॉड आरोपी महिला को इटारसी RPF टीम ने पकड़ा, 51 लाख का लगाया लोगों को चूना

महिला को आरपीएफ व जीआरपी की मौजूदगी में सुरक्षित हालत में आंध्रप्रदेश RPF को सुपुर्द किया गया।
Cyber ​​fraud accused woman Itarsi RPF

Itarsi RPF team arrested a woman accused of cyber fraud of Rs 51 lakh.

भोपाल मंडल रेल में त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुरक्षा मद्देनजर चौबीस घंटे लगातार RPF चेकिंग कर रही है,  इसी कड़ी में शनिवार को प्राप्त सूचना के आधार पर रेल सुरक्षा बल पोस्ट इटारसी से  स्टॉफ द्वारा आईटी एक्ट के तहत दर्ज अपराध मामले की संदिग्ध महिला को प्राप्त फोटो के आधार पर गाड़ी संख्या 07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल के ए-2 कोच बर्थ संख्या 40 से उतारा गया। महिला के रिकार्ड को चेक करने पर बड़ा खुलासा हुआ।

महिला निकली साइबर फ्रॉड की आरोपी 

पूछताछ में आरोपी महिला ने स्वयं को काला चौकी मुंबई निवासी बताया बाद इस महिला को सुरक्षित रेसुब पोस्ट इटारसी में रखा गया तथा एलुरु पुलिस थाना को सूचित किया गया। 12 अक्टूबर को एलुरु पुलिस थाना आंध्रप्रदेश से उप निरीक्षक बी.एम.व्ही.राजा मय टीम के RPF पोस्ट इटारसी में पहुंचे यहाँ इन्होंने आईटी एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन में दर्ज 51 लाख रूपये के साइबर फ़्रॉड मामले की एफआईआर पेश की, बाद में महिला को आरपीएफ व जीआरपी की मौजूदगी में समक्ष गवाहन सुरक्षित हालत में सुपुर्द किया गया।

यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले 

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा की दिशा में तत्परता से कार्यरत है। रेल प्रसाशन ट्रेनों एवं रेल परिसर में अपराधों की रोकथाम हेतु सक्रिय भूमिका निभा रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews