जबलपुर : अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद भोपाल में अलर्ट

जबलपुर : अस्पताल में हुए अग्निकांड के बाद भोपाल में अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर के न्यू लाइफ स्पेशलिटी अस्पताल में सोमवार को आग लगने की घटना ने पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए, अस्पताल में हुए इस अग्निकांड में जहां 10 लोगों ने जान गंवा दी वही अभी कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे है, इस घटना के राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए है वही राजधानी भोपाल में अलर्ट जारी किया गया है। सीएमएचओ ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल संचालकों की बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले भोपाल में भी हमीदिया अस्पताल में बच्चों के वार्ड में इसी तरह आगजनी की घटना हुई थी, जिसमें कई मासूम आग की चपेट में आकर मौत के मुहँ में समां गए थे, इस हादसे के बाद राजधानी के अस्पताल का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया गया था।

यह भी पढ़ें… जबलपुर : हॉस्पिटल में अग्निकांड की होगी जांच, राज्य शासन नें जारी किए आदेश

जारी आदेश 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews