जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को दिया ‘हाथी’ के नीचे से निकलने का चैलेंज

कांग्रेस अध्यक्ष आज अमरकंटक पहुंचे और यहां मां नर्मदा में स्नान और ध्यान किया। इसके बाद वो यहां स्थित प्रसिद्ध हाथी की प्रतिमा के नीचे से भी निकले। इसे लेकर कई तरह की धार्मिक मान्यताएं हैं। इस अवसर पर जीतू पटवारी ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों द्वारा की गई घोषणाओं को लेकर सवाल किए और कहा कि बीजेपी कब तक धर्म, आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलती रहेगी।
Jitu Patwari Challenge

Jitu Patwari Challenge to CM and Ex-CM : कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज अमरकंटक में नर्मदा नदी के उद्गम स्थल पर दर्शन किए और मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। उन्होंने नर्मदा मंदिर में स्थित हाथी प्रतिमा के नीचे से निकलने की परंपरा भी निभाई। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के पाप-पुण्य का फैसला होता है, क्लेश दूर होते हैं और सारी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मौजूदा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलने की चुनौती भी दी।

जीतू पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि दो साल पहले उन्होंने 100 करोड़ की लागत से अमरकंटक में मां नर्मदा कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी, उसका क्या हुआ। इसी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी पूछा कि अनूपपुर में मां नर्मदा लोक की कार्ययोजना बनाने के फैसले पर कितना काम हुआ है।

जीतू पटवारी ने बीजेपी की घोषणाओं को लेकर किए सवाल

अमरकंटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी को दो वर्ष पूर्व की उस घोषणा की याद दिलाई जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में 100 करोड़ रुपये की लागत से मां नर्मदा कॉरिडोर निर्माण का वादा किया था। इसी के साथ उन्होंने अनूपपुर में मां नर्मदा लोक की कार्ययोजना बनाने के निर्णय को लेकर भी सवाल किया कि इस दिशा में कितना काम हुआ। बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं फिर से पूछ रहा हूं कि बीजेपी धर्म, आस्था और विश्वास के नाम पर झूठ बोलने का आदतन अपराध कब तक करती रहेगी’।

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम और एक्स सीएम को दी चुनौती

इस दौरान जीतू पटवारी नर्मदा मंदिर स्थित हाथी की प्रतिमा के नीचे से भी निकले। मंदिर प्रांगण में लगभग साढ़े तीन फीट का पत्थर का हाथी स्थापित है और मान्यता है कि इसके नीचे से निकलने पर सारे संकट दूर होते हैं, पाप-पुण्य का निर्धारण होता है और व्यक्ति की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि ‘मैं पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री जी से अनुरोध करता हूं, अगली बार जब भी अमरकंटक आएं, हाथी प्रतिमा के नीचे से निकल कर दिखाएं! जनसेवा का भ्रम फैलाने वालों के, पाप और पुण्य का निर्णय मां नर्मदा करेंगीं!’ इस तरह उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और सीएम मोहन यादव को हाथी की प्रतिमा के नीचे से निकलने का चैलेंज दिया है।

https://twitter.com/jitupatwari/status/1889585261593633240

itu Patwari Narmada Temple

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews