किसानों को लेकर सरकार के इस फैसले को कक्काजी ने बताया गलत, की ये मांग

किसानों को लेकर सरकार के इस फैसले को कक्काजी ने बताया गलत, की ये मांग

भोपाल।

राष्ट्रीय किसान मज़दूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्काजी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से शिवकुमार कक्काजी ने फ़सलों का उपार्जन तत्काल शुरू करने की माँग की है।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार ने गेहूं उपार्जन स्थगित करने का फैसला लिया है जिसे कक्काजी ने ग़लत बताया है।कक्का जी ने पत्र में लिखा है कि रबी फसल की आमदनी से ही किसान अपने कर्ज उतारता है, जरूरी खर्चों के इंतजाम के साथ खरीब फसलों की बुआई की तैयारी करता है। ऐसे में अगर इस वक्त रवि फसलों का उपार्जन नहीं किया गया तो आने वाले वक्त में प्रदेश में खाद्यान्न के संकट हो सकते हैं।

आगे कक्काजी ने मुख्यमंत्री बनने पर शिवराज सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा है कि देश में 21 दिन के लॉक डाउन के संकट को देखकर उन्होंने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा था। जिसके बाद कृषि मंत्री तोमर से इस संबंध में उनकी दूरभाष पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद किसानों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने 27 मार्च को गांव में ही केंद्र बनाकर फसलों के उपार्जन की अनुमति दे दी थी किंतु राज्य की सरकार द्वारा 31 मार्च को आए एक आदेश में रबी फसलों के उपार्जन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कक्का ने शिवराज से मांग करते हुए लिखा है वह सरकार के 21 दिन के लॉक डाउन का समर्थन करते हैं किंतु इस विषम परिस्थिति में किसानों को होने वाली समस्याओं से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता। इसलिए अविलंब रबी फसलों के उपार्जन की प्रक्रिया शुरू की जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews