कमलनाथ ने दो आईएएस पर लगाया विधानसभा के विशेषाधिकार हनन और अवमानना का आरोप

पंचायत चुनाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने अध्यक्ष विधानसभा को एक पत्र लिखा हैै। पत्र में मध्य प्रदेश के सीनियर आईएएस अपर सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मोहम्मद सुलेमान और आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय गोयल सहित सीएमएचओ भोपाल प्रभाकर तिवारी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और विधानसभा की अवमानना करने का आरोप लगाते हुऐ कार्रवाई किए जाने के लिए पत्र लिखा है।

लंबे चौड़े पत्र के माध्यम से कमलनाथ ने 28 दिसंबर 2020 से 30 दिसंबर 2020 तक बुलाए गए विधानसभा के शीतकालीन सत्र को निरस्त कराने में इन अधिकारियों की भूमिका पूर्णत: संदिग्ध और साजिशपूर्ण बताते हुए इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल विधानसभा का यह सत्र कोरोना के भय की वजह से स्थगित कर दिया गया था। जिसके बारे में कमलनाथ ने तथ्यात्मक आंकड़े पेश करते हुए कहा है कि इन अधिकारियों ने कोरोना पीड़ितों के गलत आंकड़े प्रस्तुत किए और कई तथ्य छिपाये जो कि जनहित और लोकहित के विरुद्ध कार्य है और संसदीय परंपराओं में विशेष अधिकारों का हनन है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। कमलनाथ के इस पत्र में कुछ विधायकों के भी हस्ताक्षर हैं और इन पूरे पत्र में तथ्यों के साथ आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बिंदुवार जानकारी पेश की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews